फुगाना/बुढ़ाना। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव सराय के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सुहेल चौहान ने बताया कि उनके गांव में तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं। आरोप है कि गांव के किसी भी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समय पर नहीं आती हैं। सरकार से मिलने वाला राशन गांव की पात्र महिलाओं व बच्चों को नहीं दिया जाता। सत्तू के कट्टे ग्रामीणों को बेच दिए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को सरकार की ओर से दिया जाने वाला राशन उन्हें नहीं दिया जाता। सुहेल चौहान का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने जिलाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने जिलाधिकारी को दोबारा पत्र भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों व राशन के वितरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
गोकशी का वांछित गिरफ्तार
बुढ़ाना। गोकशी के दो मुकदमों में वांछित चल रहे गोकशी करने के आरोपी को पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार किया। बताया कि कस्बे के मोहल्ला शफीपुर पट्टी का रहने वाला सादिक पुत्र इरफान गोकशी के दो मुकदमों में वांछित चल रहा है। पुलिस ने सादिक को सोमवार को कस्बे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।