तंबाकू, नशीली वस्तुओं से किया सावधान
मुजफ्फरनगर। इंदिरा कालोनी स्थित जवाहर शिक्षा केंद्र जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में तंबाकू व नशीली वस्तुओं के सेवन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त वस्तुओं से होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रियंका पाल, भावना, आकांक्षा, शिवानी, सोनिका, मनीषा, स्वाति, रीतू, डिंपल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
जांच शिविर संपन्न
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कालेज में भारत विकास परिषद द्वारा नेत्र व सामान्य परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के सहयोग से नेत्र परीक्षण डा. पंकज शर्मा, डा. वीडी भारद्वाज द्वारा सामान्य परीक्षण किया गया।