खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में खालसा साजना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया। गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह ने अपने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। उन्होंने बैसाखी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए साध संगल को अवगत कराया कि इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह ने विभिन्न जातियों से पांच लोगों का चयन कर उन्हेें अमृतपान करवाकर पांच प्यारों के रुप में सजाया गया। इस प्रकार खालसा पंथ की स्थापना बैसाखी के दिन 30 मार्च 1699 में की थी। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सचिव सरदार सतपाल सिंह, सरदार मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरिंद्र सिंह, हरबंस सलूजा आदि उपस्थित रहे। गुरुबाणी कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। अखंड पाठ साहिब की सेवा सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार हरविंद्र सिंह के परिवार द्वारा एवं लंगर की सेवा सरदार चंद्रहास सिंह के परिवार द्वारा निभाई गई।
महिला को नकली नोट थमाया
मोरना। महिला ने गांव की ही युवती पर मोबाइल खरीद फरोख्त में नकली नोट थमा देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवती के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ककरौली की रहने वाली इंदू पत्नी बबलू ने बताया कि गांव की युवती ने उसका मोबाइल एक हजार रुपये में खरीदा था। युवती ने उसकी सादगी का लाभ उठाते हुए 500 रुपये के दो नकली नोट उसको थमा दिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर ठगी करने वाली युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।