हादसे में विदेशी पर्यटक बचे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर शनिवार की रात कार गन्ने के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे चालक घायल हो गया। हादसे में कार सवार विदेशी चार पर्यटक बाल बाल बच गए। दूसरी ओर, रात में ही हादसों में दो चालक और क्लीनर घायल हो गए। पुलिस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गाजियाबाद के धूम दादरी निवासी चालक सुनील दत्त मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा शनिवार की देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से हांगकांग के रहने वाले चार पर्यटकों को अपनी स्विफ्ट में लेकर ऋषिकेश जा रहा था। हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार गन्ने के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से चालक सुनील दत्त मिश्रा घायल हो गया, जबकि पर्यटकों को जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से घायल चालक व पर्यटकों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा, हादसा रात में ही हाइवे पर गांव तिंगाई के सामने किसी वाहन बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। जिसमें चालक ग्वालियर निवासी राजेंद्र व क्लीनर अनिरुद्ध घायल हो गया। तीसरे हादसे में हाइवे पर भंगेला के पास पेेट्रोल पंप के नजदीक किसी वाहन ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली मेें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक सहारनपुर निवासी जयकिशन पुत्र कंवरपाल घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।