फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शुगर मिल जीएम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। करीब एक सप्ताह से गन्ना पर्ची का वितरण न करने से क्षेत्र के किसानों ने उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के जीएम का घेराव किया। किसानों ने शीघ्र पर्ची वितरण ना करने पर मिल में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव तुगलकपुर, कम्हेड़ा, खाईखेड़ी, भैंसानी, छपार आदि गांवों के दर्जनों किसान उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पहुंचे और मिल प्रशासन पर किसानों को गन्ना पर्ची ना देने और बाहरी क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदने का आरोप लगाकर हंगामा शुरु कर दिया। किसानों ने मौके पर पहुंचे मिल के जीएम संजय त्रिपाठी का घेराव कर मिल प्रशासन पर क्षेत्र के किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पर्ची वितरण में सुधार नहीं किया गया तो मिल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जीएम ने किसानों से वार्ता कर दो दिन में बीस हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान शांत हुए। इस संबंध में मिल के डीजीएम सैम अंसार का कहना है कि गेहूं कटाई शुरू होने वाली है। जिस कारण किसान गन्ना पर्ची देने का दबाव बना रहे हैं। पर्चियां लगातार दी जा रही हैं। जब तक क्षेत्र में गन्ना रहेगा तब तक मिल चलाई जाएगी। मौके पर किसान संजय त्यागी, प्रताप सिंह, नत्थू त्यागी, विजय त्यागी, पप्पू त्यागी, मोनू त्यागी, अजय त्यागी, ऋषिपाल, अमन कुमार आदि दर्जनों किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें