फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज, दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज, दबिश जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर में बवाल के बाद देर शाम को उपद्रवियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। वहीं, एसपी सिटी ओमबीर सिंह समेत 17 पुलिस कर्मियों का जिला चिकित्सालय में देर शाम को मेडिकल परीक्षण हुआ है। इनमें दो एलआईयू कर्मचारी समेत सिटी मजिस्ट्रेट का गनर भी शामिल है। प्रकरण में नई मंडी थाने में करीब दस मुकदमे दर्ज किए जाने की कार्रवाई देर रात तक जारी थी। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कई दलित संगठनों के पदाधिकारियों को नामजद करने के अलावा सैकड़ों अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इन लोगों के खिलाफ पथराव, पुलिस पर जानलेवा हमला करना, माल-मुकदमों के वाहनों में आग लगाने के साथ कई संगीन धाराएं लगाई है।
सोमवार को दिनभर हुए बवाल के बाद शहर शांत हो सका। इसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ की है। उपद्रव के बाद शाम को एसपी सिटी ओमबीर सिंह, नईमंडी थाना प्रभारी हरशरण शर्मा, सीओ योगेंद्र सिंह, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, एसआई नरेश भाटी, कांस्टेबल होराम, सिटी मजिस्ट्रेट के गनर मनोज कुमार, एलआईयू के अजय और नीरज समेत 17 पुलिस कर्मचारियों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी चोटें लगी है। वहीं, शाम को पुलिस-प्रशासन ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शहर कोतवाली थाने में आलू मंडी निवासी व्यापारी प्रदीप गोयल की ओर से 30-40 अज्ञात उपद्रवियों की भीड़ के खिलाफ मारपीट, तोडफोड़ आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा नईमंडी थाने में एसएचओ हरशरण शर्मा की ओर से कई दलित संगठनों, सैकड़ों की भीड़ के खिलाफ थाने पर पथराव, आगजनी के अलावा थाना परिसर, बाहर खड़े माल-मुकदमात के वाहनों में आग लगाना, पुलिस पर जानलेवा हमला करने के साथ सार्वजनिक स्थान पर भीड़ एकत्र कर उपद्रव करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी तरह थाना सिविल लाइन में भी तोडफ़ोड़ और मारपीट के मुकदमें लिखे गए हैं। एसपी सिटी अओमवीर सिंह ने बताया कि शहर के तीनों थानों में मुकदमे दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है। पब्लिक की ओर से भी काफी तहरीरें आई हैं, इनके आधार पर मुकदमे लिखे जाएंगे। पुलिस देर रात तक दबिश में देने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन शॉट के चार लोग अस्पताल आए
मुजफ्फरनगर। उपद्रव के दौरान गोली लगने से जिला चिकित्सालय में चार लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें रेलवे कर्मचारी प्रताप सिंह सैनी, अमित और अमन के साथ अमरेश को भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने अमरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों लोगों को उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें