फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका हटाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब का ठेका हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

भोपा। भोकरहेड़ी में शराब के ठेके को हटाए जाने व कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को युवा एकता सेवा समिति भोकरहेड़ी के कार्यकर्ताओं ने भोपा थाना पहुंचकर सीओ राजीव कुमार गौतम व थाना प्रभारी बीपी सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि भोकरहेड़ी स्थित शराब की दुकान पर सुबह से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि नियमानुसार दोपहर बारह बजे से शराब की बिक्री के आदेश प्रदेश सरकार ने दिए हुए है। वहीं, शराब का ठेका जिस जगह स्थित है, उसके पास शिक्षण संस्था, मंदिर, बस स्टैंड व नगर पंचायत कार्यालय स्थित हैं। आरोप लगाया कि कस्बे में कुछ लोगों द्वारा कच्ची शराब भी धड़ल्ले से बेची जा रही है। थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि शराब की दुकान हटाए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है, वहीं, उन्होंने कच्ची शराब बेचने वाले के विरुद्ध भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष अंकुर कुमार, सर्वेश कुमार, शनि, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, देवानंद, प्रभात कुमार, मनोज कुमार, बलजोर, सचिन, आशीष, राहुल, रोशन व अवनीश शामिल रहे।

भड़काऊ पोस्ट डालने वाले की गिरफ्तारी की मांग
भोपा। भोकरहेड़ी निवासी ग्रुप एडमिन ने 11 जून को गांव के ही हर्ष पर व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट करने पर मुकदमा कायम कराया था। ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर कहा कि पुलिस आरोपी को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चेतावनी दी कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। फैय्याज अली, शमशू, मोहरर्म, मेहरबान, सरफराज, इसरार, दिलशाद, अफजाल व रियासत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकरी के जंगल में बदमाशों की दहशत
भोपा। गांव सीकरी के जंगल में करीब एक सप्ताह से कई बंदूकधारी बदमाश होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व खेत पर काम कर रहे एक किसान से बदमाशों ने क्षेत्र की जानकारी ली। साथ ही उसे किसी से अपना जिक्र नहीं करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते ग्रामीण खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें