जानसठ। पन्नालाल स्मारक विद्यालय के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल में कक्षा एक से कक्षा नौ तक के छात्र छात्रों में अंजलि, मोनू, प्रांजल, स्नेहा, अल्ताफ, शहादत, लकी, अवनी, वर्णिका, वसु आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर इकरा, आदिवा, उमेश, छवि, रोहन, प्राची आदि रहीं। सभी छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह वालिया द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा, अंजू देवी, अश्वनी कुमार, रितु सिंह, वंशिका व प्रेरणा आदि अध्यापकगण मौजूद रहे। उधर, आईटी पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा 5 में अनम प्रथम, मुशर्रफ ने द्वितीय व अलीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा चार में महक, मुस्कान, इफ्फात, कक्षा तीन में अमरीन, अजरा, अमातुल, मईज, कक्षा दो में मंतशा, तमन्ना, सायबा, कक्षा एक में मुस्कान, सफिया, हमजा अव्वल रहे। कॉलेज के प्रबंधक अब्दुल रहमान नदवी ने बच्चों को पुरस्कार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उस्मान, यासीन, विशाल, गायत्री, जोशी, महजबी, रवीना, आबिदा आदि मौजूद रहे।