फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से बीमारी दूर भगाएगा आयुर्वेदिक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
योग सेंटर खोलने की मिली अनुमति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
विश्व स्तर पर डंका बजने के बाद अब योग से जिले में भी उपचार होगा। रोगियों को योगासन कराने के साथ दवा दी जाएगी। इसके लिए शासन से योग सेंटर खोलने की अनुमति मिली है। सेंटर आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ जोड़ा गया है। सेंटर खोलने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय ने जनपदवार योग सेंटर खोलने की योजना तैयार की है। इसकी जिम्मेदारी आयुष विंग के कंधों पर रखी गई है। दवाओं के साथ आम नागरिकों, ग्रामीणों और रोगियों को योग की अनेक क्रियाएं सिखाएंगी जाएगी, ताकि वह दवाओं के अलावा प्राकृतिक रूप से तरो-ताजा रहे। इसके लिए शासन ने जिले में भी योग सेंटर खोलने को हरी झंडी दी है। योग सेंटर खोलने के लिए विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। सेंटर पटेलनगर के आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ खोला जाएगा। यहां पर ओपीडी की तर्ज पर लोगों को योग सिखाने का काम होगा, ताकि दवाओं के साथ प्राकृतिक रूप से लोगों को निरोगी बनाया जा सके। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज ने बताया कि योग सेंटर खोले जाने की अनुमति मिल गई है। दवाओं के साथ योगाभ्यास, क्रियाएं कराकर लोगों को निरोग रहने के उपाय बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें