खतौली। बड़ा बाजार के सामने लगे नगरपालिका के खंभे से शनिवार की रात को चोर बैटरी व सौर ऊर्जा प्लेट चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता रविवार की सुबह पता चला। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इससे पूर्व भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से सौर ऊर्जा के खंभों से बैटरी चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस आज तक चोरों को नहीं पकड़ सकी है। चोरी की घटना को लेकर नगरवासियों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने एसएसपी से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।