फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां शिक्षित होने से संस्कारवान बनेगा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों के शिक्षित होने से संस्कारवान बनेगा परिवार
विज्ञापन

खतौली। सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान और सरधना विधायक संगीत सिंह सोम ने कहा कि बेटियों को शिक्षित कराने से पूरा परिवार संस्कारवान बनता है। उन्होंने बेटों के साथ बेटियों को शिक्षित कराने पर बल दिया। इस मौके पर रंगशाला स्कूल ऑफ डांस एंड ड्रामा के डांसर्स ने जलवा दिखाकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल के सत्र का उद्घाटन सांसद व विधायक ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। आज के युग में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। बेटों के साथ-साथ हम सबको अपनी बेटियों को भी उच्चस्तरीय शिक्षा दिलानी चाहिए। बेटियां ही आगे चलकर अपने परिवारों को संस्कारवान बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार भी सबसे ज्यादा शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। युवक और युवतियों के शिक्षित होने से ही देश भी तरक्की कर सकता है। उन्होंने शहर के रहने वालों के अलावा गांव के लोगों से भी अपने बच्चों को शिक्षित कराने पर बल दिया। स्कूल के डायरेक्टर सागर सोम और प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। नगरपालिका चेयरमैन पति काजी जमील अहमद, कल्लू सठेड़ी, प्रवीण, विनोद, अनिल पुंडीर, सुधीश पुंडीर, प्रीतम प्रधान, सोनू पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें