फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को लागत के हिसाब से दें फसल का दाम: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। बुडीना कलां में हुई भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को लागत के हिसाब से फसलों का दाम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत में 14 मांगें रखी गईं। किसानों की पंचायत में क्षेत्र के दर्जनों गांवों और आसपास के जिलों के भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत में अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान और मजदूर परेशान हैं। चीनी मिलें किसानों का समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। बिजली विभाग किसानों के पीछे पड़ा हुआ है। उन्होंने शासन प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मांगों को लेकर 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। पंचायत में किसानों ने बिजली विभाग की समस्याओं को उठाया। विभाग पर किसान और मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया। किसानों के एक लाख तक के सभी के कर्ज माफ करने की मांग रखी गई। चीनी मिलों से भुगतान कराने और घटतौली रोकने की मांग की गई। पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय, आवास योजना का लाभ गरीबों और पात्रों को दिलाने की मांग रखी। किसानों के खेतों से 11 हजार की लाइन हटाने, फसलों का सही दाम देने आदि की मांग रखी गई। धीरज लाटियान ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि किसान और मजदूरों की लड़ाई भाकियू हमेशा लड़ती आई है और आने वाले समय में भी लड़ती रहेगी। अध्यक्षता जगत सिंह और संचालन धीरज लाटियान ने किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, लटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी सूरजमल, अहलावत खाप के गजेंद्र सिंह, सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, विकास सैनी, अमरजीत, रिहान खां, महताब, सुदेश पंवार, अमरनाथ शर्मा, मोनू, पिंकू, सचिन, नसीम, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें