फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से बाइक के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर।
विज्ञापन

गांव घासीपुरा रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर फंसी बाइक के उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर परखचे उड़ गए। इस दौरान ट्रेन में झटका लगने से डिब्बों में बैठे यात्री सहम गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी तरह ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घासीपुरा रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते रास्ता बंद है। इसलिए लोग रेलवे ट्रैक से ही अपनी बाइक और साइकिल निकालते रहते हैं। बुधवार की सुबह नौ बजे एक बाइक सवार रेलवे ट्रैक से अपनी बाइक ले जा था। तभी मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देख युवक के हाथ-पैर फूल गए । जल्दबाजी करने में उसकी बाइक रेलवे ट्रैक में फंस गई। युवक बाइक को रेलवे लाइन पर ही छोड़कर भाग निकला। इसी दौरान ट्रेन ने बाइक के परखच्चे उड़ा दिए। बाइक के ऊपर से गुजरते समय ट्रेन में तेज झटका लगा। डिब्बों में बैठे यात्री सहम गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। चालक ने इसकी सूचना मंसूरपुर स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन रुकने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के उच्च अधिकारियों को दी। मुजफ्फरनगर से आरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ बाइक के टुकड़े एकत्र कर अपने साथ ले गए। मंसूरपुर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार का कहना है इस दौरान ट्रेन 20 मिनट खड़ी रही। इसके अलावा कोई अन्य ट्रेन बाधित नहीं हुई है। बाइक के मालिक को तलाश किया जा रहा है। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें