मोरना। सड़क हादसे में बाइक सवार मां व बेटा गिरकर घायल हो गए तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला स्थित मस्जिद के सामने मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में अंकुर पुत्र किशनपाल व उसकी माता रीना घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा मोरना के अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते अंकुर को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। अंकुर व रीना बिजनौर से गांव धीराहेड़ी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।