मोरना। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने भागवत नगरी में सफाई अभियान चलाया। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में साप्ताहिक भागवत कथा में ईसापुर वर्धा, यवतमाल नागपुर सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु आए हुए हैं। बुधवार को कथा व्यास कर्मयोगी मधुकर खोड़े खराटे महाराज के सानिध्य में शुक्रताल में साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला और पुरुषों ने नगर के शुकदेव चौराहा, गंगा घाट रोड, मीना बाजार, गंगा घाट बस स्टैंड आदि पर मंगल गीत गाते हुए झाडू़ लगाई। महिलाओं ने कूड़े को बोरी में भरकर तयशुदा जगह पर डाला। इस मौके पर वेसन मुक्ति परिवार महाराष्ट्र के तत्वावधान में रामेश्वर महराज, बेबी ताई, विनीता, रेखा नापडे, मीनाक्षी नारखेड़े, विजया, प्रेमभाव राठौड़, हरेंद्र राउत, ओम महाराज, श्रवण महाराज, बबलू गाडवे, पवन, सोनू ताई, दिगंबर मुढके आदि ने भाग लिया।