फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाम्प वसूली के आदेश से ईंट निर्माता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईट निर्माताओं से स्टांप वसूली के लिए जारी आदेशों को लेकर सोमवार को भट्ठा मालिकों ने एडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेशों को वापस कराते हुए इस पर फिर से सुनवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में ईट भट्ठा मालिकों ने एडीएम वित्त सियाराम मौर्य से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। कहा कि भट्ठा कंपाउंड रायल्टी के तहत आता है, इसलिए नोटिसों का आधार और आंकलन भी तर्क संगत नहीं है। साथ ही अवगत कराया कि ईंट भट्ठा व्यवसाय आर्थिक मंदी और अन्य परेशानी से जूझ रहा है। प्रदेश में केवल इसी जिले में स्टांप शुल्क के नोटिस दिए गए हैं। प्रमोद कुमार ने एडीएम से खनन पर स्टांप शुल्क रिकवरी नोटिस वापस लेने, पुन: सुनवाई कराने, खनन पर ब्याज 24 के बजाए 18 प्रतिशत लगाने, वैध खनन पर पुलिस उत्पीड़न रोकने आदि मांग की। इस पर एडीएम ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक स्टाम्प आयुक्त एसडी सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में बलराम तायल, बबीता राठी, अमरपाल पूनिया, धीरज राठी, सतीश कुमार, राजवीर सिंह, यशपाल प्रमुख, अमित, लाला सोमप्रकाश, मनोज कुमार, रणपाल सिंह, सुधीर सिंह, प्रमोद चौधरी, प्रदीप जैन, राजीव गर्ग, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें