फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा चार के बच्चें अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। आईजी पब्लिक स्कूल लुहारी खुर्द में नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कक्षा वर्ग के बच्चों ने आकर्षक ग्रीटिंग और चित्रकला तैयार की, जिसमें कक्षा चार के बच्चों ने बाजी मारी। शनिवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित नए वर्ष के आगमन से पहले बच्चों की रचनात्मक कार्यों के लिए चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नौनिहालों ने चित्रों के माध्यम से प्रतिभा को पटल पर उकेरा। बच्चों द्वारा सतरंगी रंगों से आकर्षक ग्रीटिंग तैयार किए। चार के बच्चों ने प्रथम, कक्षा आठ द्वितीय और कक्षा नौ के बच्चों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबधंक आसिफ अली और रूबी आसिफ ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सराहना की। प्रधानाचार्या रचना सिंह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें