फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश मिस्टर और प्रिया मिस फ्रेशर बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में बीबीए के छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें आकाश कुमार मिस्टर और प्रिया त्यागी मिस फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ पीके त्यागी ने फीता काटकर किया। बीबीए के छात्र-छात्राओं शुभम, शादम, इफ्तिखार, आलिया, अमन, नाजमीन, सारिका ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बीबीए द्वितीय और तृतीय के छात्रों ने बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया। बीबीए प्रथम वर्ष के आकाश कुमार को मिस्टर और प्रिया त्यागी को मिस फ्रेशर चुना गया। शिक्षकों ने दोनों को सम्मानित किया। डायरेक्टर राहुल शर्मा ने छात्रा-छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मनीष कुमार, ऋतु मित्तल, सुशील कुमार, मोहित बंसल, अमित शर्मा, शुभा गोयल, विश्वास शर्मा, भवनेश कुमार, शिवानी त्यागी, पीयूष गर्ग, सोनल नारंग, प्रिया अग्रवाल, डॉ अंशु बंसल, सालेहा, नेहा सिंह, प्रमोद कुमार, अरुण धीमान, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें