फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

फलावदा। बातनौर मार्ग पर मंगलवार रातअज्ञात वाहन की टक्कर से कस्बा निवासी राजू घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मवाना ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के नेडू रोड निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र अतर सिंह ठेला चलाकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को राजू अपने ठेले से सामान छोड़ने गया था। देररात लौटते समय बातनौर मार्ग पर मोड़ के समीप में अज्ञात वाहन ने राजू के ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए मवाना ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजू के बड़े भाई विक्रम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजू पांच बहन भाई हैं तथा अपने बहन भाइयों में बड़े से छोटा था। मृतक राजू के दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें