फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन करने से वंचित हुए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भारतीय डाक सेवा भर्ती ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं की फीस पिछले आठ दिनों से डाकखाने में जमा न होने के कारण कई आवेदनकर्ताओं के फार्म जमा नहीं हुए है। इसको लेकर डाकघर के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। डाकघर में भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसकी फीस ऑनलाइन जमा होनी थी। हालांकि पिछले आठ दिनों से डाकघर में फीस जमा न होने के कारण आवेदनकर्ताओं के फार्म जमा नहीं हो पाए, जिससे वह फार्म भरने से वंचित रह गए। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों के साथ प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम श्याम अवध चौहान को दिया। जिसमें आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दीपक जोगी, सचिन, कमाल, प्रभात, रोहित, मोहन चौधरी, मोंटी, राहुल कुमार, आकाश सैनी, कपिल, मोहम्मद यूनुस, अखलाक अहमद, अंकुर, सुमित सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें