जागरूकता रैली निकाली
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रुप से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली का प्रारंभ प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाकर किया। डिग्री कालेज के प्राचार्य अरविंद कुमार राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से जानसठ तिराहा, जीटी रोड, इंदिरा मूर्ति होकर पिकेट इंटर कालेज तक पहुंची और वापस विद्यालय में ही आकर संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व लेफ्टीनेंट सतेंद्र मलिक द्वारा किया गया। समापन पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनीष गोसाई का संदेश पढ़कर सुनाया गया। रैली को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर साजिद, कैडिट सचिन कुमार व स्टाफ का सहयोग रहा।