एससी के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
मुजफ्फरनगर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कश्यप समाज को एससी के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। राज्यपाल के नाम डीएम जीएस प्रियदर्शी को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि हाईकोर्ट एससी के प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दे चुका है। सरकार इस आदेश को सही से लागू नहीं करा पा रही है। मछुआ समुदाय की समस्त जातियां आजादी के इतने लंबे समय बाद भी बदहाल जिंदगी गुजार रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उपचुनाव में पार्टी के लोग उसी के साथ रहेंगे, जो इनकी समस्या का निराकरण करेगा। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चलाने की घोषणा भी की। जिलाध्यक्ष जयभगवान कश्यप, रामकुमार, कृष्णपाल, सुबोध, लक्ष्मण, बिजेंद्र, राकेश, रोशन, नीरज, आशीष कश्यप, दीपक कश्यप, श्यामलाल कश्यप, रानी कश्यप, मोहित कश्यप, सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे।