फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को जीएसटी के बारे में बताया
विज्ञापन

मीरापुर। जीएसटी के अधिकारियों ने कस्बे की राजवंश धर्मशाला में आयोजित व्यापारियों की बैठक में जीएसटी पंजीयन कराने की अपील की। कहा कि जीएसटी से व्यापार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

खतौली से आए डिप्टी कमिश्नर डॉ. शमशेर जमदगनी तथा असिस्टेंट कमिश्नर राजेश सेठ ने राजवंश धर्मशाला में बैठक की। कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों व फर्मों का निश्चित समय अवधि में रजिस्ट्रेशन करा लें तथा जिन व्यापारियों ने वेट में पंजीकरण करा रखा है वे भी अपने नंबर को जीएसटी से संबंधित करा लें। जिन व्यापारियों का टर्न ओवर सालाना 20 लाख रुपये से कम है। उन व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं है। इस अवसर पर अधिकारियों ने व्यापारियों की शंकाओं का भी निवारण किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव ब्रजभूषण अग्रवाल, राजेंद्र रस्तोगी, योगेश राजवंशी, हरपाल सिंह, रूपेश गुप्ता, पुुनीत रस्तौगी, दर्शनलाल वर्मा, शुभम जैन, विपुल अग्रवाल, मोंटू, मोहित लखोटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें