क्रांति दिवस पर बीजेपी का रक्तदान
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने नौ अगस्त को क्रांति दिवस के रुप में मनाते हुए दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र के संगठन मंत्री चंद्रशेखर और जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ रहे। सबसे पहले चंद्रशेखर ने ही रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा रक्तदान टीम की ओर से बनाई गई एक रक्त निर्देशिका का भी विमोचन किया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की प्रशंसा की। अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश संगल और संचालन राजीव शर्मा ने किया। जिला संयोजक मनोज ठाकुर, जिला मॉनीटर शिल्पीराज वत्स, जिला महामंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, देशबंधु तोमर, सुनील सिंघल, श्रीमोहन तायल, कपिल त्यागी, विकास पंवार, गीता जैन, सरिता अरोरा, सोनिया शर्मा, कोमल सोम, सुधीर प्रजापति आदि रहे।