फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कलाकारों को ब्लैक पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कलाकारों ने कागजों पर उकेरे मन के भाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में कलांगन की कार्यशाला में बाल एवं युवा कलाकारों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में ब्लैक पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक कुलदीप कुमार ने ब्लैक पेंटिंग की विधि बताई। उन्होंने बताया कि इस विधि में ड्राइंग पेपर पर पोस्टर रंगों में वांछित कंपोजिशन बना लिया जाता है। उस पर ब्लैक इंक से कोटिंग की जाती है। सूखने पर उसके ऊपर पानी की धार छोड़ी जाती है। यह धार तब तक छोड़ते रहते हैं, जब तक परिणाम न निकले। उन्होंने इसकी दूसरी विधि भी समझाई। मोदीनगर से आई ज्योति सिंह ने कलाकारों को टी शर्ट पर पेंटिंग बनाने का डेमो दिया। आपने क्रेप पेपर की सहायता से भी मनमोहक कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया। संयोजक डॉ महावीर सिंह ने बताया कि हम यह शिविर आदर्श कला शिक्षक बनाने के लिए लगाते हैं। शिविर में दिलखुश, हिमांशु पाल, सीमा वर्मा, अनमोल, शिवानी, करिश्मा, साक्षी चौधरी, लोकेंद्र कुमार, सोनिया सैनी, ज्योति चौहान, प्रिया सैनी, साक्षी, देव दयाल, आर्यन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें