बच्चों को अष्टांग योग के लाभ बताए
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण के लिए योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में भाग लेने वाले बालकों की 20 जून को परीक्षा होगी
भारतीय योग संस्थान की ओर से माह जून में किशोर बालक एवं बालिकाओं के योग एवं चरित्र निर्माण योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीनलैंड मॉडर्न स्कूल में योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को अष्टांग योग के यम के द्वितीय अंग सत्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सत्य बोलना ही ईश्वर भक्ति है। सत्य बोलने का फल है कि सत्य बोलने वाले की वाणी फलीभूत होती हैं। सत्य बोलना ही धर्म है और झूठ बोलना पाप है। उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले बालकों की 20 जून को परीक्षा होगी, जो पहले तीन बालक एवं बालिका प्रदर्शन एवं परीक्षा में स्थान प्राप्त करेंगे। उनको 21 जून को तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
ृ