फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 130 कैडेट्स ने दी सी प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी के सी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा कराई गई। विभिन्न स्कूलों के 130 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा एनसीसी की 83 बटालियन सहारनपुर के कर्नल एनएस मान, 86 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मण सिंह गोसाई और 82 यूपी बटालियन के कर्नल बकुल गोसाई के निर्देशन में सम्पन्न हुई। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में कैडेट्स को ड्रिल परीक्षा, शस्त्र परीक्षा, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग और कम्युनिकेशन स्किल की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर विजय कुमार ढ़ाका ने बताया कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों में इसका लाभ मिलेगा। परीक्षा को ए और बी ग्रेड से उत्तीर्ण करने वाले कैडेस्स सेना में सीधे एसएसबी में इंटरव्यू की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है। इस दौरान लेफ्टिनेंट स्वदेश वर्मा, लेफ्टिनेंट बबिता रामा, तृतीय अधिकारी राजकमल वर्मा, सूबेदार मेजर महर सिंह, सूबेदार सहेंद्र पाल सिंह, सूबेदार धर्मपाल, हवलदार अंग्रेज सिंह, हवलदार लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र, सोमदत, दलबीर सिंह, तलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें