आईएमए की ओर से सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। देहरादून के प्रसिद्ध मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत गुप्ता ने कहा कि एक मरीज के लिए हमारे शब्द बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे वाक्य भी उसके उपचार में सहायक सिद्घ होते हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने सदस्य चिकित्सकों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने चिकित्सकों को नए अनुसंधानों के बारे में बताया। डॉ विनीत गुप्ता ने कार्य क्षेत्र और व्यावहारिक जीवन में कैसे बातचीत करें, इस पर व्याख्यान दिया। उन्होंने चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ ललिता माहेश्वरी और सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। संचालन डॉ हरीश कुमार ने किया। इस दौरान डॉ एमआरएस गोयल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गिरीश मोहन सिंघल, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. गजराज वीर सिंह, डॉ. यूसी गौड़, डॉ. ईश्वर चंद्रा, डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अजय पंवार, डॉ. जेएस रूहेला, डॉ. दीपक गोयल आदि मौजूद रहे।