फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन महिलाओं सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ समेत 127 लोग कोरोना संक्रमित, चार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के तीन महिलाओं सहित चार लोगों की कोरोना से मेरठ में मौत हो हो गई। इसी कड़ी में शनिवार को 127 नए केस मिले हैं। बुढ़ाना सीओ सहित चार पुलिस कर्मी संक्रमित हो गए। उधर, कवाल की अस्थाई जेल में भी संक्रमण रुक नहीं रहा है। यहां 20 बंदी पॉजिटिव पाए गए। जिले में टोटल केस 3223 हो गए हैं, जिनमें से 1075 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि कि शनिवार को शहर समेत जिले भर में हुई जांच में 127 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी उनके कार्यालय के दो कर्मचारी और शाहपुर थाने का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। एडीएम ने बताया कि कवाल की अस्थायी जेल के 20 बंदी भी संक्रमित मिले हैं। जिला चिकित्सालय का एक स्टाफ, गांधीनगर, सुभाषनगर, सुरेंद्र नगर, नंगला पिथौरा, सिस्सूखेड़ा, चरथावल, जानसठ, गाजीवाली, सुभाषनगर, आवास विकास, रामपुरी, कृष्णापुरी, रामपुर तिराहा, जैन मिलन, भरतिया कालोनी, आर्य समाज रोड, मंडी समिति, पारसनाथ, कंबलवाला बाग, महावीर चौक, गांधी कालोनी, जाट कालोनी, सरवट रोड, आदर्श कालोनी, केशवपुरी, अग्रसेन विहार, खालापार, भोपा रोड, सदर बाजार, नई मंडी, आनंदपुरी, प्रेम विहार, मल्हूपुरा आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। शनिवार को 65 मरीज ठीक हुए है। अब तक 2109 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें