चिकित्सा शिविर में 127 मरीजों की जांच की
खतौली। गांव तिगाई में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 127 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। गांव में पीएचडी परिवार कल्याण प्रतिष्ठान एवं सेठ मदनलाल पालडीवाला फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से चिकित्सा शिविर संयोजक सचिन आर्य एडवोकेट की ओर से आयोजित किया गया। पूरण सिंह चेयरमैन के आवास पर आयोजित शिविर में दिल्ली से आई टीम की चिकित्सक डा. मीता चक्रवर्ती, जितेंद्र चौधरी, ब्रजपाल आदि ने 127 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई का वितरण किया। चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में चरण सिंह, शीतल प्रसाद, अमित ग्रेड, संदीप राजपूत, सतीश कुमार, मनोज कुमार, संदीप आहारयान, विजेंद्र पाल, जगवीर, मोहम्मद सलमान आदि का सहयोग रहा। संयोजक सचिन आर्य ने सभी का आभार प्रकट किया।