फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों से नदारद मिले डाक्टर व स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों से गैरहाजिर मिले डाक्टर व स्टाफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर किए गए अस्पतालों के निरीक्षण में बड़ी संख्या में चिकित्सक और अन्य स्टाफ नदारद मिले। अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की पांच सीएचसी, नौ पीएचसी के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। डीएम ने 15 वरिष्ठ अधिकारियों को लगाकर अस्पतालों की जांच कराई। इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। डीएम ने कैंप कार्यालय से प्रत्येक अधिकारी के नाम अलग-अलग एक लिफाफा तैयार कर रात्रि में 11 बजे उनको उपलब्ध कराया तथा लिफाफे पर निर्देश अंकित किए गए। इस लिफाफे में रखे गए पत्र के माध्यम से सवेरे आठ बजे निरीक्षण के लिए भेजा गया। अस्पतालों में चिकित्सक व स्टाफ की उपस्थिति, स्टाफ के स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर प्रवास की स्थिति, ओपीडी, भर्ती मरीज का विवरण, आकस्मिक सेवाओं की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, एंटी रेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता आदि बिंदुओं पर जांच कराई गई। शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार बजे 23 चिकित्सक एवं 21 नर्सिंग स्टाफ, सात पैरा मेडिकल स्टाफ, आठ लिपिकीय वर्ग, 31 अन्य स्टाफ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ अर्चना वर्मा ने स्वयं जिला अस्पताल तथा जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हीं के पास पूरे जिले में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डीएम ने अनुपस्थित मिलने वालों का एक दिन वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ डा. पीएस मिश्रा को दिए। सीएचसी-पीएचसी पर दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। 32 ऐसे चिकित्सक मिले जो समय से पूर्ण लगन के साथ कार्य कर रहे थे। इन चिकित्सकों को प्रशंसा पत्र देने की संस्तुति की गई। निर्देश दिए कि दोबारा निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें