मैथ मैजिक में पीयूष मदान बने चैंपियन
मुजफ्फरनगर। मैथ मैजिक 2019 प्रतियोगिता में भगत सिंह रोड स्थित फिंगर जीनियर अबेकस के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पांच मिनट में 80 प्रश्न हल करने थे। जिले के लगभग सभी स्कूलों के 357 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पीयूष मदान को चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता में अथर्व, अतिया, अर्श झिंझानिआ, कृतिका, मिष्ठी लोहित, तनुज, सरगम बंसल, सिद्धि वर्मा, विवान मदान, आरव गर्ग, सान्वी जैन, सान्वी पोपली, आयुष्मान, सरगम वत्स, चिराग वर्मा, वंशिका गोयल, कृष रहेजा, स्वाति सिंघल, अविश वर्मा, अनंत त्यागी, अविश वर्मा, अनंत त्यागी, स्नेह शीतल, अर्पित जैन, आदित्य धीमान, अथर्व मदान, नैतिक वर्मा, देवांश चौधरी, एंड्री गर्ग, सौम्या, शुभदय कुच्छल विजेता रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि रेनू गोयल, अशोक सिंघल तथा राजीव सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया।