फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में होटल कर्मी की मौत, दो कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में होटल कर्मी की मौत, दो कर्मी घायल
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में अज्ञात रोडवेज बस ने थ्रीव्हीलर में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थ्रीव्हीलर में सवार होटल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कर्मी घायल हो गए। होटल कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला देवीदास निवासी सुरेंद्र (55) पुत्र बिशंबर और मोहल्ले के ही रहने वाले अमित पुत्र रणबीर व राजकुमार पुत्र सीताराम हाईवे पर स्थित प्लेजरा होटल पर काम करते हैं। रविवार की रात 8.30 बजे के करीब तीनों कर्मचारी थ्रीव्हीलर में बैठकर अपने घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर गांव भैंसी में खतौली की ओर से तेजी से जा रही अज्ञात रोडवेज बस ने किसी वाहन को बचाने के चक्कर में थ्रीव्हीलर में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थ्रीव्हीलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित व राजकुमार घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें