फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतारे गए राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
उतारे गए राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को उतारने का काम शुरू हो गया। रविवार की शाम से शुरू हुआ यह काम सोमवार को भी दिनभर चलता रहा। शाम तक पालिका के अमले ने शहर में अधिकांश होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर उतार दिए। शाम को डीएम अजय शंकर पांडेय ने भी शहर में घूमकर जायजा लिया।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने से पूर्व मुजफ्फरनगर से पूरी तरह राजनैतिक दलों के नेताओं के होर्डिंग्स से पटा हुआ था। रविवार की शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पालिका की टीम को साथ लेकर होर्डिंग्स उतरवाने का काम शुरू किया। देर रात तक यह काम चलता रहा और सोमवार को सुबह फिर शुरू हो गया। नगर पालिका के करीब सौ कर्मचारियों को छह टीमें बनाकर इस काम में लगाया गया। तीन जेसीबी नगर पालिका की लगाईं और खतौली तथा चरथावल से भी मंगाई हैं। शाम तक शहर के अधिकांश होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर उतार दिए गए। शाम को डीएम अजय शंकर पांडेय ने भी शहर में भ्रमण किया। उन्होंने नगर में घूमकर देखा कि कहीं होर्डिंग्स लगे तो नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें