मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया
खतौली। योग वेदांता सेवा समिति की ओर से विद्यालयों में बच्चों ने मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया।
गांव सठेड़ी में न्यू चिल्ड्रन हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने माता-पिता का फूल मालाओं से अभिवादन कर उनकी आरती उतारी। माता पिता व शिक्षकों ने बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किए। इस दौरान एक दूसरे ने मुंह मीठा किया। इसके अलावा हरिओम पब्लिक स्कूल भूड़ पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। हैप्पी वैली हाईस्कूल गंगधाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने शिक्षकों द्वारा ऐसा कार्यक्रम करने पर उनका धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनिल, देव कुमार, सतीश के साथ शिक्षकों निकिता, प्रिया, प्रीति, पूर्णिमा, अनिता, गंगा, ममता, ज्योति, रवि, विशाल मौजूद रहे। निशांत, उज्ज्वल, गरिमा, नैंसी, आस्था आदि छात्र छात्राओं का सहयोग रहा।