फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दो कारों में भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दो कारों में भिड़ंत, तीन घायल
विज्ञापन

खतौली। नेशनल हाईवे पर दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि दोनों कार खाई में गिरने से बाल बाल बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी राजीव गर्ग पुत्र सतेंद्र गर्ग अपने बहनोई सतीश और भतीजे नीरज गर्ग को साथ लेकर अपनी इंडिका कार से मंगलवार की शाम को हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास पहुंचते ही पीछे से तेजी से आ रही बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंडिका कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे सड़क पर लगी लोहे की इंगल से जा टकराई। टकराने से इंडिका कार में सवार राजीव गर्ग उसका बहनोई व भतीजा घायल हो गए। गनीमत यह रही कि दोनों कार खाई में गिरने से बच गई। अगर दोनों कार खाई में गिर जाती तो, बड़ा हादसा हो सकता था। बोलेरो में सवार लोगों ने ही घायलों को कार से बाहर निकाला और नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर वापस घर भेज दिया। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें