फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस को लेकर बनाए कानून का पालन हो

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जागरूक अभिभावक मंच समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया। मांग की है कि प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक स्कूलों में फीस वृद्धि के लिए बनाए गए नियम का सख्ती से पालन हो। नियम के अनुसार किसी भी स्कूल ने 60 दिन पहले वेबसाइट पर फीस वृद्धि को अपलोड नहीं किया है। जिला शुल्क कमेटी नियमों को लागू नहीं करा पा रही है। ज्ञापन देने वालों में राहुल गोयल, राजेश्वर त्यागी, आजम शमशी, श्रवण गुप्ता, नरेश संगल, राजकुमार सिद्धार्थ, नजर खां, प्रमोद टांक, पवन बंसल, कंवरपाल, असद जमा, खालिद, सोनू, अतुल गोयल, नौशाद मियां, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।

नए भारत के निर्माण को सशक्त हो युवा
मुजफ्फरनगर। आरवीएम इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजयपाल सिंह ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं का सशक्त होना जरूरी है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और सही दिशा में लगाया जाना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं में स्किल इंडिया सबसे महत्वपूर्ण है। लेखाकार जहीर आलम, एग्रो वल्र्ड के चेयरमैन मुकेश गुप्ता, राजीवपाल, प्रधानाचार्य समुुद्र सेन ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू हो
मुजफ्फरनगर। आंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने कहा कि केंद्र सरकार की निजी शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण लागू करने की अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्रों में नौकरी में भी आरक्षण व्यवस्था लागू हो। कचहरी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार, अनिल पिपिल, संजय, विनोद, कंवरपाल, सत्यपाल, राजवीर, राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें