फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बूथ अध्यक्ष रीढ़ होते हैं-संजीव बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव सादपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह में सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा शासन में सबको जीने का हक मिला है। देश के सम्मान को भी शिखर पर पहुंचाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव सादपुर और गांव नंगला मुबारिक में बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह हुए। यहां सांसद ने कहा कि भाजपा ने देश के सम्मान को चार साल में ही शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। इसका आज सारे देश लोहा मानते हैं। भाजपा शासन में हर व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक मिला है। बताया कि उनके कार्यकाल में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की योजना के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर सर्वे कराकर शीघ्र कार्य शुरू होगा। इसकी चौड़ाई सात मीटर के करीब होगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने बूथों को मजबूत करें, क्योंकि भाजपा के बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा मिलों में किसानों का पूरा गन्ना गिरवाने का काम करेगी। गन्ने का उचित दाम देने के लिए सरकार गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने का काम भी कर रही है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विपिन चौधरी, बृजेश रस्तोगी, अरविंद कुमार, महेश शर्मा, राजीव गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सोनी गुर्जर, मुकेश शर्मा, विकास गुप्ता, खलील अहमद, लोकेंद्र चौधरी, आशीष सैनी, दुर्गेश खत्री, प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें