शाहपुर। मंगलापुरी मंडी धर्मशाला में रविवार को जाट समाज के लोगों की बैठक में समाज की एकता व भाईचारे पर बल दिया गया। बैठक कुछ दिन पूर्व कस्बे के एक व्यापारी द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता कृष्णपाल के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से रंगदारी की धारा हटाए जाने की भी मांग की। इस संबंध में 11 लोगों की कमेटी गठित करने और इस संबध में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिलने का निर्णय लिया गया। रायचंद राठी, सतबीर सिंह, सुधीर कुमार, देवेंद्र सिंह, देवराज चौधरी, हरेन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह व विनोद कुमार मौजूद रहे।
दो बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा
मीरापुर। थाना पुलिस ने रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पुरकाजी के झोझगान निवासी इकराम पुत्र अबरार को संदग्धि बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, वहीं सिकरेड़ा निवासी अजय उर्फ ठाकुर को चोरी के सबमर्सिबल पंप व सामान के साथ पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।