फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायजु डिस्कवरी स्कूल्स सुपर लीग का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम तकनीक का लाभ उठाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बायजु डिस्कवरी स्कूल्स सुपर लीग 2018 ने द एसडी पब्लिक स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया। इसका उद्देश्य प्रतिभावान छात्रों को उत्तम तकनीक द्वारा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

इस टेस्ट के द्वारा विद्यार्थियों की उन प्रतिभाओं को निखारना है जो उनके अंतर्मन में छिपी हुई है। यह संस्था संपूर्ण भारत में समय-समय पर ऐसे टेस्ट कराती रहती है, जिसके द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता और तकनीकी ज्ञान को विस्तृत करते हुए उनकी प्रतिभा को विकसित किया जा सके। उच्च प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को बायजु लर्निंग की ओर से पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा तथा डिस्कवरी चैनल पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। इस संस्था को प्रोत्साहित करने के लिए देश-विदेश की बहुत सी हस्तियां कार्यशील हैं। इसमें विद्यालय के कक्षा चार से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लिया। स्कॉलरशिप टेस्ट में 20 प्रश्नों को हल करने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। इस परीक्षा को सफल बनाने में विद्यालय से सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें