फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए सपाइयों ने दिया मिल गेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर धरना दिया। इस संबंध में एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किए जा रहे धरने में सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की शुगर मिलों ने किसानों का 15 करोड़ गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया है। अगर 14 दिनों के भीतर बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जाता है तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएं। भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व किसानों, व्यापारियों और मजदूरों से जो वायदे किए थे, उन पर सरकार खरी नहीं उतर रही है। किसानों को उनकी अन्य फसलों का उत्पादन मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा। इस दौरान सीओ डा. राजीव कुमार, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज भी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बृजराज सैनी, चंदन सिंह चौहान, काजी जमील अहमद, शाहिद कुरैशी, इरशाद, डा. मंसूर उल हक, इमरान सिद्दीकी, फैजान, हारुन खान, अब्दुल्ला कुरैशी, तन्नु कुरैशी, फिरोज अंसारी, इरशाद, नूर सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।

गन्ना भुगतान को लेकर सपा का धरना
मुजफ्फरनगर। रोहाना और तितावी चीनी मिल पर गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर सपाईयों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने कहा कि भाजपा सरकारें किसान विरोधी है। भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने दिक्कते हैं।
विज्ञापन

रोहाना चीनी मिल पर आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि गन्ना किसानों का करीब 15 हजार करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। ब्याज सहित भुगतान कराया जाये। धरने पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप, टीटू पाल रमन, वसी अंसारी, जिया चौधरी, सतेंद्र त्यागी, चंद्रशेखर सैनी, लोकेंद्र प्रधान, नरेंद्र सैनी, कारी अब्दुल गफ्फार, कुशलपाल त्यागी, साजिद हसन, सौकत अंसारी आदि रहे। संचालन सत्यवीर त्यागी ने किया। उधर, तितावी चीनी मिल गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मुकेश चौधरी के नेतृत्व में सपाइयों ने धरना दिया। इलम सिंह गुर्जर, यशपाल सिंह, अशोक मलिक, गुलाम नबी बेग, अनंगपाल सिंह, रियाज अली, दिलशाद अहमद, धर्मेंद्र राठी, कृतपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें