फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर सांसद की टिप्पणी से गुर्जर समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर सांसद की टिप्पणी से गुर्जर समाज में रोष
विज्ञापन

खतौली। बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र द्वारा टोल प्लाजा पर आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने से गुर्जर समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। गुर्जर समाज की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बाबूराम गुर्जर ने कहा कि बिजनौर सांसद द्वारा की गई सांसद डा. संजीव बालियान के प्रति टिप्पणी को गुर्जर समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए सर्वसमाज की एक पंचायत शीघ्र ही क्षेत्र में आयोजित करके उसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेकर बिजनौर सांसद के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद डा. संजीव बालियान सर्वसमाज के नेता हैं। बैठक में अमित कसाना, मास्टर विकास कुमार, मगनजीर, सहंसरपाल, प्रवीण उर्फ बिन्ना, राजेंद्र, ब्रजपाल, देवेंद्र, जनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें