फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय अध्यक्ष श्याम सिंह मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय मित्तल 13वीं बार अध्यक्ष बने। मंत्री पद पर श्याम सिंह सैनी पुन: चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर कृष्णचंद मूंधडा, ओमप्रकाश सिंघल निर्वाचित हुए। उपमंत्री पद पर जितेंद्र कुच्छल, संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र बंसल चुने गये। कार्यकारिणी में राजेश गोयल, संजय मिश्रा, अरविंद गोयल, अनुज सिंघल, मनीष चौधरी, दिनेश चौधरी, श्याम सुंदर बेडिया, रवि शर्मा, अनुज अग्रवाल, अनिल प्रकाश, अशोक गोयल, रमेशचंद, हरिशंकर तायल, अचिंत मित्तल, विनोद कुमार, अशोक कुमार, अमित जैन, दिनेश कुमार, सुशील मित्तल, अनिल बिंदल, अनिल मित्तल, पुलकित गुप्ता, नितिन कुमार, अरुण खंडेलवाल निर्वाचित हुए। हरिशंकर मूंधडा ने 31 सदस्यों की कार्यकारिाणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


अधिष्ठापन समारोह मनाया
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन ने एक रिसोर्ट में अधिष्ठापन समारोह मनाया। शुभारंभ वंदेमातरम से हुआ। संचालन विनय सिंघल, रश्मि गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि दीपक जैन ने क्लब के कार्यों के बारे में बताया। क्लब अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, उमेश गोयल, आकाश बंसल, विपुल भटनागर, देवेंद्र अरोरा, हर्ष पुरी, आकाश गर्ग, प्रगति कुमार, आरसी मिश्रा आदि रहे।

सात घंटे नहीं मिलेगी बिजली
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि 33केवी लाइन मिमलाना रोड एवं 11 केवी लाइन वहलना चौक की शिफ्टिंग होने के कारण दिन में दस से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिल पायेगी। रामलीला टिल्ला, आबकारी रोड, शाहबुद्दीनपुर रोड, लद्दावाला, न्याजुपुरा, नियाज कालोनी, इंडस्ट्रीयल फीडर क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


वाटर कुलर लगवाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आचार्यकुल ने जिला चिकित्सालय के रेडक्रास भवन में वाटर कूलर लगवाया है। होतीलाल शर्मा, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, रामवीर सिंह, इदरीश, सुरेंद्रपाल, सुभाषचंद सैनी, पुष्पारानी आदि रहे।

शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं अखिलेश
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप के बेटे करन के शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि शाम को साढे़ आठ बजे वह विवाह समारोह में नंदगांव में पहुंच सकते हैं। हालांकि प्रशासन के पास देर शाम तक उनका सरकारी कार्यक्रम नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें