सफाई में शहर को 333वीं रैंक
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता के मामले में नगर पालिका परिषद की सेहत एक साल में कुछ हद तक सुधार पर नजर आई है। केंद्रीय आवास एवं नगर विकास मंत्रालय के द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में मुजफ्फरनगर पालिका परिषद 11 पायदान ऊपर चढ़ती नजर आई। पालिका की राष्ट्रीय स्तर पर 333वीं रैंक हासिल हुई। गत वर्ष इसी सर्वेक्षण में ओडीएफपूर्ण नहीं होने के कारण देश में 344वीं रैंक पर रखा गया था। एक साल में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया, जिसका परिणाम यह रहा।