मुजफ्फरनगर। राजकीय शैक्षिक संग्रहालय में नवोदित कलाकारों की चित्रकला कार्यशाला में पद्मश्री बाबा योगेंद्र दद्दा ने छात्र-छात्राओं को ललित कलाओं के ज्ञान की जानकारी दी।
महावीर चौक स्थित संग्रहालय में आयोजित कार्यशाला में संस्कार भारती के संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र दद्दा ने कहा कि मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के युद्ध में शहीदों और वीर सैनिकों के बलिदान से युवा प्रेरणा लें और सैनिकों के जीवन पर आधारित चित्र बनाएं। उनकी प्रदर्शनी से युवाओं में देश भक्ति, त्याग और राष्ट्र सेवा का जज्बा पैदा होगा। संस्कार भारती मेरठ प्रांत के अध्यक्ष डॉ राजीव लोचन शर्मा, महामंत्री संजीव आकांक्षी, प्रांत साहित्य प्रमुख भानू मिश्रा तथा संदीप दत्त ने कलाकारों की कृतियों की सराहना की। संस्कार भारती के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी भी दी गई। अध्यक्षता महेंद्र आचार्य और संचालन प्रवीण सैनी और पीयूष मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। संग्रहालय प्रभारी एवं संयोजक अनिल कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। चित्रकला कार्यशाला में अनुराधा वर्मा, सारिका गोयल, साक्षी सिंधवाल, रेखा वर्मा, मीरा शर्मा, रविंद्र गौड़, रिजवान सैफी, सलमान राय, विनीत कुमार, महताब सैफी, अनमोल सोनी, आर्यन, अंशु त्यागी, ज्योति सिंह, धर्मेंद्र, मीनाक्षी चौहान, वैभव मित्तल, संजय आदि ने भाग लिया।