फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजगारी न लेने पर बैंक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। बैंक ने रेजगारी लेने से इंकार किया तो ग्राहकों ने में हंगामा खड़ा कर दिया। कस्बा निवासी विकास गुप्ता का खाता पीएनबी शाखा में है। उनके पास डाबर और कई कंपनियों की एजेंसी है। सोमवार को उन्होंने अपने नौकर को 80 हजार रुपये जमा करने पीएनबी बैंक में भेजा। जिसमें मात्र एक हजार रुपये की रेजगारी थी। बैंक कर्मचारियों ने नोट तो जमा कर लिए, लेकिन रेजगारी लेने से स्पष्ट मना कर दिया। नौकर की सूचना पर विकास गुप्ता बैंक पहुंचे तो वहां पर प्रवीण तंवर के अलावा और भी कई लोग मिले। इनसे भी बैंक कर्मचारियों ने रेजगारी लेने से मना कर दिया था। जिस पर ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्राहक शाखा प्रबंधक से मिले और रेजगारी जमा करने की मांग गई। बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज भारती ने रेजगारी लेने से मना कर दिया। व्यापारियों द्वारा हंगामा करने पर उन्होंने कैशियर को बुलाकर रेजगारी जमा करने को कहा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहक रेजगारी जमा तो कर जाते हैं, लेकिन लेने से मना कर देते हैं। इस कारण बैंक में इतनी रेजगारी जमा हो गई है। उसे रखने में भी परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें