फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडित परिवार ने मुआवजा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अवध विहार कॉलोनी में गैस सिलिंडर फट जाने से हुए लाखों के नुकसान का मुआवजा मांगने पीड़ित परिवार सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। गरीबी का वास्ता देते हुए डीएम से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। थाना नई मंडी क्षेत्र के नया अलमासपुर अवध विहार निवासी जोगेंद्र कुमार ने डीएम राजीव शर्मा को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 मई को उसने गैस सिलिंडर की डिलीवरी प्राप्त की थी। 27 मई की रात सभी छत पर सो रहे थे। अचानक रात्रि करीब डेढ़ बजे तेज धमाका हुआ। सिलिंडर फट जाने से घर में आग लग गयी थी। इसमें कई पशु झुलस गए और करीब 10-12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जोगेंद्र ने डीएम से मुआवजा दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें