सांसद की बेटी केतकी ने पाए 96 प्रतिशत अंक
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान की बेटी केतकी बालियान ने सीबीएसई की इंटर की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। केतकी ने संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी, नई दिल्ली से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण की। उसने 500 में से 480 अंक हासिल किए। पालीटिकल साइंस में 99 अंक प्राप्त किए। बेटी की कामयाबी से सांसद पिता डॉ संजीव बालियान, मां डॉ सुनीता बालियान ने खुशी जताई है। स्नातक की पढ़ाई के लिए केतकी ने यूएसए यूनिवर्सिटी के लिए परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल हुई है।
अली राना ने पेंटिंग में पाए 99 अंक
खतौली। कसबे के प्रसिद्ध समाजसेवी और चीतल ग्रांड के मालिक शारिक राना की बेटी अली राना ने इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए है। अली ने देहरादून के वेल्हम ब्यॉज स्कूल से इंटर की है। अली ने पेंटिंग में 99 में अंग्रेजी और इकोनामिक्स में 98 अंक पाए। उसने 500 में से 473 अंक प्राप्त किए।
दिव्या अत्री ने पाए 97 प्रतिशत अंक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक समयपाल सिंह अत्री की बेटी दिव्या अत्री ने इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए है। दिव्या ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय गाजियाबाद की छात्रा दिव्या ने फिजीकल एजूकेशन में 99 अंक पाए। मां नीरज चौधरी और पिता समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि दिव्या का सपना डॉक्टर बनना है।