फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी ने बीसीए में प्रथम स्थान पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुषी ने बीसीए में प्रथम स्थान पाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीसीए पंचम सेमेस्टर के घोषित परीक्षाफल के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल और विभागाध्यक्ष डॉ संजीव तायल ने तीनों छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। डॉ तायल ने बताया कि आयुषी राठी ने 81.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। विभूति बाटला ने 80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा ओर शिवम कौशिक ने 79.83 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पाया। तीनों मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया। इस दौरान डॉ आलोक गुप्ता, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चॉदना दीक्षित, प्रतीक गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्राची सिंघल, प्रशांत गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें