मोरना। मोरना के महर्षि शुकदेव पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावी छात्र छात्राओं पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य मुनेश पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा आरजू, सोनम, कीर्ति, गुंजन, स्वाति, प्रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं शाहिबा, रेण,ु पिंकी, रीना ने देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति की। छात्र रितेश, उदय, सौरभ, रवि, कुलदीप, विक्रांत, सुनील, मनोज ने नाटक का मंचन किया। समारोह में कक्षा 10 में कालेज के 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सोनम प्रथम, 80 प्रतिशत अंक लाने वाली स्वाति द्वितीय, 79 अंक लेकर ईशा तृतीय, अलका ने 72 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान, 70 अंक लेकर नाजिया पांचवें स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में शिखा 93 प्रतिशत व निशी ने 85 अंक और खुशी व रितिका ने 84 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में ईशा, दीपिका, उदय सिंह, संदीप कुमार, पिंकी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।